फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से सहमी महिला ने किया पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पति की मृत्यु होने पर गांव के तीन-चार संदिग्ध लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने विधवा थाने गई थी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेने को विवश हुई। जानकारी संदिग्धों को हुई तो गांव से पलायन करने की धमकी दी है। इस पर विधवा गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई। बुधवार की रात संदिग्धों ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे गृहस्थी समेत घर जल गया। पीड़ित विधवा ने एसपी को सौपे पत्र में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी क्षेत्र के नारायणपुर गांव के मजरा केवटन पुरवा की रत्ना देवी पत्नी स्व. मनोज कुमार ने एसपी को लिखे पत्र में बताया कि पिछले माह पति की गांव के ही कई लोगों ने हत्या कर दी है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न करने पर न्यायालय में वाद दायर किया है। इसकी जानकारी संदिग्धों को होने पर आए दिन घर से पलायन करने व
जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में वह ससुर व बच्चों को लेकर गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। बुधवार की रात दबंगों ने घर में आग लगा दिया। जिससे घर समेत गृहस्थी जल गया। देवर विष्णु ने फोन कर जानकारी दी। पीड़िता ने सौपे गए पत्र में कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मकान में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बीते माह पति की हत्या के मामले में विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें