फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंदरूनी चोट से महिला व श्वांस नली में पानी जाने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत कटरा गूदर निवासी महिला पूनम व अमरोहा निवासी ट्रक चालक अंकित चौधरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। महिला की मौत की वजह अंदरूनी चोट व ट्रक चालक की मौत की वजह स्वांस नली में पानी जाने से हुई बताई गई है।
विज्ञापन

कटरा गूदर निवासी महिला पूनम देवी की सोमवार को मौत हो गई थी। इसमें मायका पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था जबकि ससुरालियों ने बताया था कि पानी भरते समय गिरने से सिर पर चोट लगी थी। मंगलवार को कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत अंदरूनी चोट की वजह से हुई है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इसके अलावा ट्रक लेकर गल्ला मंडी से गेहूं लादने आये ट्रक चालक रायपुर सोमाली अमरोहा निवासी अंकित चौधरी का शव बनकट के पास नाले में मिला था। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा गया है। श्वांस नली व फेफड़े में पानी जाने से मौत की वजह बताई गई है। कोतवाल ने बताया कि संभावना है कि नशे की हालत में नाले में गिरने के कारण वह दोबारा उठ नहीं सका होगा। नाले में थोड़ा पानी था लेकिन मुंह के बल चालक गिरा था। रातभर वहीं पड़ा रहा इससे मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें