मानिकपुर। थाना क्षेत्र के घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया है।
रामपुर कल्याणगढ़ निवासी उमेश साहू ने बताया कि पत्नी ऊषा साहू ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। कोई संसाधन न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। महज 15 मिनट में मानिकपुर थाने के उपनिरीक्षक कुंवर प्रखर सिंह, आरक्षी चंद्रेश यादव व आरक्षी चालक दीनबंधु मिश्रा ने मौके पर पहुंचे। जहर खाने से अचेत महिला को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद