फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। घर के अंदर महिला ने रस्सी से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के उन्नाय बन्ना निवासी देवीदीन प्रजापति ने बताया कि पत्नी शीला (35) ने गुरुवार की रात घर के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो शीला फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी रैपुरा पुलिस का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शीला ने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं है। पति प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें