फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मौसम बदला, किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश की संभावना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दोपहर बाद बदली छाने और तापमान गिरने से खेतों में तैयार खड़ी फसलों को लेकर किसान आशंकित हैं। हालांकि, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक ने 26 फरवरी तक बारिश की संभावना से इंकार किया है।
सोमवार को दोपहर बाद आकाश में बदली छा गई और हवाएं चलने लगीं। इसके चलते जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से चित्रकूट में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी आकाश में बदली छाई रहती है। दो दिन पहले तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान में वृद्धि हुई थी। लेकिन अब एक बार फिर से आकाश में बदली छा गई है। मौसम में यह अप्रत्याशित बदलाव किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस समय खेतों में रबी की फसलें तैयार खड़ी हैं। किसी भी तरह की बारिश या ओलावृष्टि उनके लिए भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रेवती रमण त्रिपाठी ने बताया कि पिछले एक माह से मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कभी तापमान अधिक होता है तो कभी आकाश में बदली छा जाती है। यह स्थिति फसलों के लिए अनुकूल नहीं है। त्रिपाठी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस समय बारिश हो जाती है तो तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। यह अप्रत्याशित मौसम किसानों की आय पर सीधा असर डाल सकता है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि आकाश में हल्की बदली 26 फरवरी तक छाई रहेगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस अवधि में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पूर्वानुमान किसानों के लिए कुछ राहत लेकर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें