फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ओरा माइनर का पानी हो रहा ओवरफ्लो, किसान परेशान

Thu, 11 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के ओरा माइनर का पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में भर जाता है। इससे किसानों को फसल पैदा करना मुश्किल हो जाता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बसंतपुर के सुधीर सिंह, अनुराग सिंह, चंद्रभान ने बताया कि ओरा माइनर में पानी अधिक आ जाने से बाहर बहने लगता है और खेतों में भर जाता है। इससे करीब सौ बीघा की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। कई सालों से यह समस्या बनी हुई है। कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
किसानों ने जलभराव को रोकने के इंतजाम कराने की मांग की है। इस मौके पर शिवबरन, रामराज सिंह, प्रेम सिंह, दीपक सिंह, श्रीकेशन, अमर, लालमन, शिवसेवक सिंह, शिवबली, दिलसुख, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें