फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल निगम ने दुरुस्त कराई लीकेज पाइपलाइन

Fri, 30 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 30 सीकेटीपी 13 चनहट में पाइपलाइन को रखती जेसीबी व मौजूद अन्य। संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के चनहट गांव में जलापूर्ति के लिए बिछी भूमिगत क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने दुरुस्त करा दिया है।
विज्ञापन

पाइपलाइन ठीक होने से रिसाव बंद हो गया, खेतों में हो रहे जलभराव की समस्या से भी किसानों को छुटकारा मिल गया। चनहट गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में लीकेज हो गया था।
पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया था। खेतों में जलभराव होने से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बन गया था, जिससे किसान परेशान थे।
विज्ञापन

शिकायत पर जल निगम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर तकनीकी टीम भेजी। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जब टीम मरम्मत के लिए पहुंची तो शुरुआत में कुछ खेत मालिकों ने अपने खेत में खोदाई कार्य की सहमति नहीं दी, जिससे मरम्मत कार्य में बाधा आई। हालांकि बाद में टीम ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाया कि पाइपलाइन का लीकेज ठीक कराया। लीकेज बंद होते ही खेतों में भरा पानी निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें