फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाराणसी की टीम ने खनन स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोेंडा पहाड़ पर अवैध खनन व ब्लास्टिंग की शिकायत पर वाराणसी से आई खनन सुरक्षा की टीम ने निरीक्षण किया। काम मेें जुटे मजदूरों से बातचीत की और जिम्मेदारों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को खनन सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी की तीन सदस्यीय टीम भरतकूप पहुंची। महानिदेशालय के उप निदेशक के. जीवन के नेतृत्व में टीम ने कई मजदूरों से बातचीत की। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों को भी जाना। एक सप्ताह पूर्व इसी पहाड़ के एक हिस्से के ढहने से तीन मजदूर, तीन पोकलैंड व एक डंपर दब गए थे। तीनों मजदूरों की इलाज के बाद हालत अब सामान्य हो रही है। इस मामले में पटटाधारक व पेटी कांट्रेक्टर के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट भरतकूप थाने में दर्ज है। गुरुवार को जांच टीम ने लगभग तीन घंटे तक गाडा पहाड़ के पास और अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें