फोटो-7- तेज धूप व गर्मी में डयूटी पर जाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि हुई है। गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से निक लना मुश्किल हो गया है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ये पानी की तलाश में भटक रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम 46 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
सूरज एक बार फिर तेवर दिखाने लगा है। स्कूली छात्र-छात्राओं, मजदूरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय काम की तलाश में आने वाले मजदूर हताश हैं। खोह गांव से आए मजदूर राजू प्रसाद, कसहाई के अरुण रैदास, सोनेपुर की रानी देवी ने बताया कि गर्मी अधिक होने से काम नहीं मिलता। गोशालाओं में मवेशी भी गर्मी से बेहाल हैं।
जंगली जानवर पानी की तलाश में भटक रहे हैं। गर्मी बढ़ने से बीमारी भी फैल रही है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।