चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोल तालाब मोहल्ला निवासी हाईस्कूल के छात्र ने परिजनों से महंगी बाइक खरीदने की फरमाइश की। माता-पिता ने नाबालिग होने का हवाला दिया तो नाराज किशोर ने घर में रखी ढेर सारी दवाएं एक साथ खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोल तालाब मोहल्ला निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उसका पुत्र शिवम (16) हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। कुछ समय रुकने के लिए कहा तो वह मां से विवाद करने लगा। इसके बाद घर में रखी कई दवाओं को एक साथ खा लिया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। इसके अलावा सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका डेढ़ साल का पुत्र शिवा खेल खेल में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। उल्टी होने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।