फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंसा ट्रैक्टर निकालते समय पलटा, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
गमगीन परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में खेत की जुताई करते हुए ट्रैक्टर फंस गया। निकालते समय ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे चालक दब गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मौत हो गई। चालक का ही ट्रैक्टर था।
विज्ञापन

पचोखर निवासी मोहित उपाध्याय ने बताया कि उसका भाई अनिल उपाध्याय (19) रविवार की सुबह करीब दस बजे गौतम का पुरवा के पास पानी भरे खेत में जुताई कर रहा था। तभी ट्रैक्टर फंस गया तो भाई ने हल खोलकर ट्रैक्टर ने पीछे दोनों पहियों में बल्ली बांधकर निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर नीचे पलट गया। इससे भाई उसी के नीचे दब गया और घायल हो गया। आसपास खेत में काम कर लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन एक दूसरा ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला। तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया कि भाई के नाम ही ट्रैक्टर था। उसके तीन भाई रोहित, मोहित बादा, मां सुबर्ता देवी और दो बहनें हैं। वह भाईयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि अस्पताल से चालक के मौत की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट
अस्पताल से जबरन ले गए शव
चित्रकूट। पचोखर के ग्रामीण व अनिल के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन बोले सही इलाज नहीं हो रहा। यह कहकर आक्रोशित हुए परिजनों ने कहा कि वह इसे ले जाकर बाहर डॉक्टरों को दिखाएंगे। वह शव जबरन ले जाने लगे। इस पर अस्पताल स्टॉफ ने दुर्घटना का मामला होने पर पुलिस सूचना दी लेकिन परिजन नहीं माने और जबरन शव लेकर चले गए। रविवार की शाम को इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा व सिपाही गांव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें