फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति

Sun, 10 Mar 2019 11:14 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव गठबंधन के प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति
विज्ञापन
padadhikari - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बहुजन पार्टी व समाजवादी पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के बस स्टैंड स्थित श्रृंगार पैलेस में हुआ। जिसमें सपा बसपा के गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बसपा के जोन इंचार्ज लाला राम अहिरवार व बल्देव वर्मा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन के प्रत्याशी को दो पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर जिताए। इस बार का चुनाव भाजपा को सत्ता से हटाने का चुनाव है। बसपा के जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता गांव गांव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए ग्रामीणों से मिल रहे है। सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डा. निर्भय सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे की पोल खुल गई है। जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन बसपा के कौशलेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, कृष्णपाल, पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोरी शंकर मिश्रा, गुलाब खा, लवलेश यादव, रमेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें