फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं की स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Thu, 10 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या का पर्व तो शुक्रवार को है, लेकिन श्रद्घालुओं का एक दिन पूर्व से ही जमावड़ा हो गया है। अगहन मास की अमावस्या पर आज लाखों श्रद्घालु मंदाकिनी में डुबकी लगांएगे।
विज्ञापन


सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। यातायात की व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने निश्चित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी है।

वहीं रामघाट, परिक्रमा मार्ग आदि स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीर्थ क्षेत्र मेें आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग, रामघाट और यूपीटी के सामने खोया, पाया केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कैंप की भी व्यवस्था की गई है। ट्रेन और बसों के साधनों से आने वाले श्रद्धालुओं को टैंपो की सुविधा के लिए रामघाट तक जाने दिया जाएगा।

 जिलाधिकारी नीलम अहलावत व एसपी केशव कुमार चौधरी ने  तीर्थ क्षेत्र में व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगर भीड़ बढ़ेगी तो टेंपो को रामायण मेला मैदान के पास रोक दिया जाएगा। किसी भी दशा में एक स्थान पर भीड़ का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें