फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मेघनाद की विजय का मंचन

Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 16 रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चित्रकूट। कस्बा बरगढ़ के बीच बाजार में चल रही रामलीला में प्राणनाथ परानू बाबा मंडली के कलाकारों ने मनु शतरूपा तपस्या और मेघनाथ की विजय का मंचन किया
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत मनु-शतरूपा की तपस्या से हुई। दिखाया गया कि भगवान नारायण को पुत्र रूप में पाने के लिए दोनों ने कठोर तपस्या की। प्रसन्न होकर भगवान ने वरदान दिया कि वे दशरथ के रूप में जन्म लेंगे और वे स्वयं राम के रूप में अवतार लेंगे। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या का प्रसंग हुआ।
विज्ञापन

अगले प्रसंग में मेघनाद ने पराक्रम दिखाते हुए देवराज इंद्र को पराजित किया, जिसके बाद वह इंद्रजीत कहलाया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस दौरान दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें