मऊ/चित्रकूट। मऊ के भाजपा नेता संदीप त्रिपाठी के नाबालिग बेटे आदित्य और उसके दोस्त अभिनव को कस्बे व थाने में पीटने के मामले में लाइन हाजिर पुलिस कर्मियों की पहली मेडिकल रिपोर्ट से नया मोड़ आ गया है। इसमें सिपाही की रिपोर्ट में शराब की गंध आने की बात कही गई है। दरोगा की रिपोर्ट में शराब की गंध नहीं है।
रविवार को मऊ कस्बे में हाईवे से बरात निकलने के दौरान लगे जाम में बाइक सवार भाजपा नेता के पुत्र व उसके दोस्त की पुलिसकर्मियों से लड़ाई हुई थी। आरोप है कि थाने में ले जाकर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने और पीटा। इसी मामले में एसपी ने दरोगा हरीशंकर व सिपाही प्रवीण द्विवेदी को लाइन हाजिर किया था। इनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
जिला अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार दरोगा हरीशंकर सामान्य पाए गए,जबकि सिपाही प्रवीण में बाकी सब तो सामान्य रहा लेकिन सांस से अलकोहल की गंध पाई गई है। आलांकि पुलिस विभाग ने इन दोनों की और गहन जांच कराने के लिए दोनों के रक्त नमूने लेकर प्रयागराज की लैब में जांच के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।