फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी आधे शहर को नहीं मिला पेयजल

Wed, 06 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद होता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूटी पाइप लाइन के कारण शहरवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं दूसरे दिन भी आधे शहर में जलापूर्ति ही बंद रही। बारिश के पानी ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन पेयजल न मिलने से लोग बेहाल हैं। इसके पीछे जलसंस्थान की लापरवाही सामने आई है। मंदाकिनी पुल के पास पाइप लाइन टूटी होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो मंगलवार से जलसंस्थान की जलापूर्ति से गंदा पानी घर में पहुंचा था। जिसे लेकर जलसंस्थान व जलनिगम के अधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। दूसरे दिन बुधवार को टूटी पाइप लाइन जल निगम ने बनवा तो दी, लेकिन जलसंस्थान की आपूर्ति ही बंद रही। शहर के शंकर बाजार, बल्दाऊगंज, कुबेरगंज, सदर रोड़, लक्ष्मणपुरी व बस स्टैंड क्षेत्र की जलापूर्ति ठप रही।

इस बारे में जलसंस्थान के प्रभारी अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि मशीन मरम्मत के कारण आपूर्ति में देरी हुई है। उधर जल निगम के अधिशाषी अभियंता आरबी अग्रवाल ने बताया जलसंस्थान के आरोप गलत हैं। यदि पाइप लाइन चार दिन से टूटी थी तो गंदा पानी सिर्फ मंगलवार को ही क्यों मिला। वहीं जलसंस्थान की एक और लापरवाही सामने आई। बुधवार की सुबह मंदाकिनी पुल के पास पाइप लाइन टूटी होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। इस बारे में अधिशाषी अभियंता ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन को बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें