फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विद्यालय के प्रबंधक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बाजार से कीटनाशक लाकर प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक ने पी ली। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि छोटे भाई विनोद कुमार गांव में मां शारदा देवी विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधक थे। एक जून को मां बिंदी देवी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके एक साल पूर्व पिता का भी बीमारी से निधन हो चुका है। इसके चलते वह गुमशुम रहते थे। बुधवार की दोपहर वह बाइक लेकर शिवरामपुर गया और खाद बीज की दुकान से कीटनाशक लेकर पी लिया। इसके बाद बहन कुसुमा देवी के यहां पहुंचा और बताया कि मैंने जहर पी लिया है। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। वह अविवाहित था। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें