फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सफाईकर्मी की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 28 Sep 2025 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-18- परिचय- मनोज पासवान- फाइल फोटो- परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे में रहने वाले एक सफाई कर्मी की शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ गई। पड़ोसी सीएचसी लेकर आए, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मानिकपुर के शिवनगर निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उसके बगल के कमरे में गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के नवपुरवा निवासी मनोज कुमार पासवान (40) रहते थे। वह मारकुंडी क्षेत्र के छेरिया खुर्द में सफाईकर्मी थे और करीब 16 सालों से कस्बे में अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक तबीयत खराब हुई तो सीएचसी में भर्ती कराया। दोपहर में सुधार होने पर कमरे में ले आए, शाम को फिर हालत बिगड़ गई तो सीएचसी ले गए। वहां लगभग साढ़े सात बजे मनोज ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव लेकर चले गए। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें