फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी के साधु-संत मंदाकिनी नदी में करेंगे शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। महाशिवरात्रि पर पहली बार धर्मनगरी के साधु-संत मंदाकिनी नदी में शाही स्नान करेंगे। इसके लिए विरक्त संत मंडल चित्रकूट धाम मंडल की बैठक धर्मनगरी के रामानंद आश्रम पंजाबी भगवान में की गई। संतों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर व्यवस्था करने के लिए कहा है। धर्मनगरी में पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दी है।
विज्ञापन

विरक्त संत मंडल चित्रकूट धाम के सचिव संत मदन गोपाल दास ने बताया कि धर्मनगरी चित्रकूट के साधु-संत मंदाकिनी नदी में 26 फरवरी को शाही स्नान करेंगे। सुबह सात बजे से साधू संतों की यात्रा महात्मागांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पास से निकलेगी। यात्रा जानकीकुंड, पुरानी लंका तिराहे से होते हुए रामघाट गंगा आरती स्थल पहुंचेगी। रामघाट में स्नान करने के बाद नगर परिषद पार्क में मप्र चित्रकूट में संतों की बैठक भी होगी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें