फोटो 26 सीकेटीपी 01 बरगढ़ से मड़हा तक जर्जर सड़क। संवाद
- 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर सफर खतरनाक, र्जनों गांवों के लोगों का आवागमन भी मुश्किल भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगढ़। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों को जोड़ने वाली कस्बा की प्रमुख सड़क इन दिनों जर्जर है। बरसों पहले बनी सड़क जगह-जगह उधड़कर पगडंड़ी के रूप में तब्दील हो गई। इससे दोपहिया-चारपहिया वाहनों के निकलने में दुश्वारी होती है। साथ ही दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन भी मुश्किल भरा है।
विकास खंड मऊ के बरगढ़ कस्बा से निकली सड़क उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जिला रीवा को जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग की जर्जर सड़क यूपी और एमपी के हिस्से में आती है। इस मार्ग पर दर्जनों गांव पड़ते हैं। यह सड़क बनने के बाद यहां के लोगों को काफी हदतक आवागमन की बेहतर सहूलियत मिली थी। लेकिन रखरखाव के अभाव में बरगढ़ से एमपी के रीवा को जोड़ने वाली करीब आठ से दस किमी सड़क मड़हा गांव तक खस्ताहाल हो गई है। इस मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं।
खास बात तो यह है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के निकलने से यह सड़क धीरे-धीरे पगडंड़ी में बदल गई है। जबकि इसी मार्ग से कई स्कूलों के बच्चों का आवागमन भी होता है। खस्ताहाल मार्ग होने से आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया व चारपहिया वाहनों के निकलने में भी परेशानी होती है। शिकायत पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण अमन शुक्ला का कहना है कि जर्जर मार्ग पर बाइक चलाना बहुत ही मुश्किल है। मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। धूल के अलावा कुछ दिखता नहीं। नागेश पांडेय का कहना है कि जर्जर सड़क होने से लोगों का दर्द बढ़ा रही है। अशोक कुमार का कहना कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना रहता है। सेकड़ों वाहन भी निकलते हैं, लेकिन मार्ग खराब होने से आवागमन में तो परेशानी होती है। साथ ही कस्बा में व्यापार धीमा होता जा रहा हैं।
यह बरगढ़ से प्रमुख रोड है जो की यूपी को एमपी जिला रीवा को जोड़ती है। इसकी हालत यह है कि जगह जगह पर गड्ढे व पूरी की पूरी रोड उखड़ी हुई हैं। बरगढ़ से एम पी रीवा को जोड़ने वाली रोड आठ से दस किलोमीटर की है जो पूरी तरह से एकदम से खराब है यहां पर बड़े-बड़े वाहन चलने की वजह से रोड का यह हाल है रोड की क्षमता से अधिक वाले वाहन यहां पर चलते हैं इस रोड से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है हजारों गाड़ियां रोड से निकलते हैं कई गांव का संपर्क स्कूली बच्चों का आवागमन रहता हैं आए दिन रोड खराब होने की वजह से छोटे मोटे एक्सीडेंट होते रहते है धूल मिट्टी इस तरह उड़ती हैं जिससे आवागवन प्रभावित रहता है
स्थानीय अमन शुक्ला का कहना है बाइक चलाना बहुत ही मुश्किल है इस रोड पर गड्ढों और धूल के अलावा कुछ नहीं दिखता। नागेश पांडेय जी का कहना है रोड बनते देर नहीं लगती और फिर से उखाड़ना शुरू हो जाती है ऐसे रोड बनती है। अशोक कुमार जी का कहना हजारों लोगो का आना जाना रहता है सेकड़ो गाड़िया निकलती है लेकिन यहाँ पर रोड ख़राब होने के कारण व्यापार धीमा होता जा रहा हैं लोग इस रोड से निकलना नहीं चाहते मजबूरी मैं इस रोड से आते जाते हैं।
बोले जिम्मेदार
बरगढ़ से रीवा मार्ग पर एमपी की ओर से ओवरलोडेड वाहन आते हैं। जिस कारण यह सड़क खराब हो गई है। जर्जर सड़क की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके बाद सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। -अखिलेश कुमार, अवर अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड