फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बराबर हो शहरवासियों का मतदान प्रतिशत

Wed, 08 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सामने मतदाता जागरूकता की रैली के दौरान गुब्बारे उड़ाते विधानसभा चुनाव के प्रेक्षक और डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने से विधानसभा चुनाव के प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ पत्र भराने के अभियान की शुरुआत की।  इस दौरान गुब्बारे भी छोड़े गए।  बाद में  कर्मचारियों ने घर-घर जाकर संकल्प पत्र भराने का काम शुरू किया। 
विज्ञापन



    इस अभियान की शुरुआत करने के बाद चित्रकूट विधान सभा सीट के प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने  कहा कि  पिछले चुनाव में शहर के मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा था। इस बार सभी को मत प्रतिशत बढ़ाने की भागीदारी करनी होगी।


यहां परगांवों में वोट अधिक पड़ते हैं। लोग प्रयास करें कि गांव के बराबर ही शहरवासियों का वोट पड़े। मानिकपुर सीट के प्रेक्षक वसारत सलीम ने कहा कि सभी बढ़ चढ़कर मतदान करें। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के कार्यक्त्रस्म बहुत दिन से चल रहे हैं अब समय घर-घर दस्तक देने का आ गया है इस मौके पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी लालचन्द्र सरोज और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें