फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महीने की एक और 15 तारीख को बंद रहेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत मऊ में अब हर महीने की पहली और 15 तारीख को सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय मंगलवार को व्यापारियों की एक बैठक में लिया गया। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में यह बैठक हुई। इसमें मौजूद व्यापारियों ने बाजार बंदी के प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, आपसी एकजुटता और व्यापारिक हितों पर भी चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद माह में दो दिन दुकानें बंद रखने पर सहमति बनी। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी और ब्रांड एंबेसडर शारदा अग्रहरि भी बैठक में उपस्थित रहे। इस दौरान विपुल पांडेय, बेटू बाजपेई, शिवांश केसरवानी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें