चित्रकूट। पहाड़ी बीआरसी भवन में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कोविड-19 से मृतक शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक के संरक्षक गुरु प्रसाद मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का निदान कराया जाएगा, क्योंकि अब अंधकार मिट गया है नया सवेरा हुआ है। ब्लॉक अध्यक्ष रामभद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में नए अध्यापक काफी संख्या में हैं। उनको संगठन के महत्व को बताते हुए संगठन से जोड़ने का कार्य करें। ब्लाक मंत्री विजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश स्तर की 21 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा की। जिला स्तर से नामित पर्यवेक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने संगठन का इतिहास बताया। इस मौके पर कामेश सिंह, प्रियंवदा पवार, बलराम साहू, अखिलेश प्रसाद द्विवेदी, सतराम पथिक, मनोज कुमार शुक्ला, पारसनाथ, संजीव कुमार, सत्यम शुक्ला, संतराम मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम भूषण पांडेय ने किया।