फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई के दायरे में आएं राजनैतिक दल

Mon, 23 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मानिकपुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित मारकुंडी गांव में एडीआर व यूपी इलेक्शन वॉच ने गांव में चौपाल लगाई। इसमें मतदाताओं को किसी प्रलोभन में न आकर क्षेत्रीय विकास के लिए अधिकाधिक मतदान करने को प्रेरित किया गया। साथ ही किसी के प्रलोभन देने पर इसकी शिकायत सीधे चुनाव आयोग से करने को भी जागरूक किया गया।

     सोमवार को मारकुंडी गांव में लगाई गई चौपाल में यूपी इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि जब तक राजनैतिक दलों को आरटीआई के दायरे में नहीं लाया जाएगा व दो हजार रुपये से ज्यादा के चंदे की जानकारी देने का कानून नहीं बनाया जाएगा, तब तक कालाधन व भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रसिद्ध कवि गुड्डू तिवारी ने व्यंग्य रचना पढ़ी- अपनी कुर्सी अपना ध्यान, राम भरोसे हिंदुस्तान। कहा कि जब तक मतदाता जागरूक नहीं होगा, तब तक यही स्थिति रहेगी। शिक्षक कनीज फातिमा ने कहा कि प्रत्येक युवा अपने गांव मुहल्ले का ब्रांड एंबेसडर बने व 23 फरवरी को मतदान में शत प्रतिशत मतदान करे।
विज्ञापन


   प्रधान विनय कुमार ने कहा कि गांव के लोगों को अपना मांग पत्र बनाना चाहिए। ताकि प्रतिनिधि गांव के विकास के लिए कार्य कर सके। मानिकपुर निवासी मैथलीशरण पटेल ने कहा कि मतदाताओं को मांग पत्र बनाकर सांसद निधि व विधायक निधि से विकास के कार्य कराने चाहिए। कोर कमेटी के सदस्य शिव शंकर दुबे ने कहा कि सच्चे और अच्छे प्रत्याशी को जिताना चाहिए। इस मौके पर ज्योति, निशा यादव, सुभाष चंद्र यादव, संतोष उमरिया, मनीषा त्रिपाठी, बरातीलाल सेन, कृपाशंकर मिश्र, मनोज, शशिकांत, लक्ष्मण कोल, भीम कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें