फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत मित्र ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

Sun, 09 Dec 2018 10:49 PM IST
पंचायत मित्र ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन
pahadi - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के जमहिल निवासी रोजगार ग्राम सेवक (पंचायत मित्र) ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने डीसी मनरेगा, बीडीओ, प्रधान व सचिव के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पंचायत मित्र का छह माह का मानदेय नहीं दिया और बैठक में उसे अपशब्द कहकर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। इसी कारण से क्षुब्ध उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने किसी को नामजद नहीं बल्कि बीमारी व मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी की रिपोर्ट दर्ज की है।
 जमहिल गांव पंचायत मित्र जगन्नाथ पांडेय (40) पुत्र धर्मपाल पांडेय शनिवार की शाम घर से निकला था। अंधेरा होने तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शौच क्रिया निकले कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटककर जगन्नाथ ने खुदकुशी कर ली है। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने पंचनामा कराया। रविवार की सुबह मृतक के भाई बालेश्वर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाई का छह माह का मानदेय नहीं मिला है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। 30 नवंबर को पहाड़ी ब्लाक परिसर में बैठक के दौरान भी डीसी मनरेगा अरुण कुमार, बीडीओ शेरबहादुर सिंह ने गांव के विकास कार्यों की प्रगति कमजोर होने पर उसे प्रधान व सचिव की मौजूदगी में फटकारा। मानदेय न देने की बात कहकर बाहर जाने को कहा गया। यह भी कहा कि जल्द ही उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा। इसके बाद छह दिसंबर को भी बैठक में उसका भाई गया तो उससे कहा गया कि उसकी ड्यूटी समाप्त कर दी गई है जल्द ही कागज दिया जाएगा। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था और शनिवार को घर में बिना किसी को बताए निकला और खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मृतक के भाई ने चारों आरेापियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही बीडीओ पहाड़ी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानदेय तो पूरे पहाड़ी क्षेत्र के पंचायत मित्रों का रूका है। इसके पीछे तकनीकी कारण है। बैठक में मृत पंचायत मित्र को नौकरी से निकालने की बात उनके सामने नहीं कही गई। गांव में विकास कार्य अधूरे रहने पर सभी पंचायत मित्रों को फटकारा गया था। घटना की जानकारी होते ही पंचायत मित्र एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार निषाद अपने साथियाें के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दावा किया कि बैठक में डीसी मनरेगा व बीडीओ ने पंचायत मित्र जगन्नाथ पांडेय को फटकार कर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पूरे मामले में पहाड़ी थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि मृतक के भाई ने मिर्गी की बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसी अधिकारी या अन्य को दोषी नहीं बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें