फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले निरीक्षण में मिली गंदगी तो रुकेगा वेतन

Wed, 06 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
एक्स-रे रजिस्टर की जांच करती डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गंदगी व बेकार सामग्री का ढेर देखकर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण के दौरान यही हालात मिले तो सभी का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डीएम ने एनआरसी वार्ड, आपरेशन कक्ष, क्षय रोग कक्ष, पीपीटी कक्ष, ब्लड बैंक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, पंजीकरण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। एनआरसी में भर्ती ग्राम पंचायत कसहाई की रंजना पुत्री सीमा का वजन चार किलो 200 ग्राम था। डीएम ने जब उसका वजन कराया तो पांच किलो 250 ग्राम निकला। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वजन की मशीन जो खराब है उसे हटाकर दूसरी लाएं। उन्होंने ब्लड बैंक के बरामदे व कमरे की छत से टपकती देख मरम्मत कराने को कहा।

वाटर कूलर के पास गंदगी होने पर सफाई के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी व गाड़ी के टायर पड़े मिले। जिन्हें नीलाम कराकर सफाई कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के बाहर खाली जगहों में पौधे लगाने को कहा। परिसर में आयूष विंग के निर्माण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनीता सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एनके गुप्ता, डा. प्रमोद कुमार, डा. एमआर अंबेडकर, डा. राहुल वर्मा व डा. विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें