फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे स्वच्छ बच्चे को प्रतिदिन मिलेगा फूल

Wed, 13 Jun 2018 11:10 PM IST
सबसे स्वच्छ बच्चे को प्रतिदिन मिलेगा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सबसे स्वच्छ बच्चे को प्रतिदिन मिलेगा फूल

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देश पर डिस्ट्रिक एस्पिरेशनल प्रोग्राम के अंतर्गत एक्शन प्लान में बेसिक शिक्षा मेें गुणवत्ता के साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के कार्यक्रम शामिल करने का काम किया जा रहा है। इस सत्र में सभी स्कूलों में छात्रों को सुबह अखबार पढ़ाने के अलावा छुट्टी होने के पूर्व व्यायाम की कक्षा अनिवार्य रूप से संचालित करने की योजना बनी है। जिला प्रशासन के साथ दिल्ली की पिरामल फाउंडेशन सहयोगी की भूमिका निभाएगा। हर दिन स्कूल में एक सबसे स्वच्छ बच्चे को फूल देकर सम्मानित करें जिससे अन्य बच्चे को प्रेरणा मिले।
 कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के उन्मुखीकरण से संबन्धित बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि  नए प्रयोगों में कार्ययोजना तैयार करते समय विद्यालयों में सुविधायुक्त कार्य का विशेष ध्यान दिया जाय। ब्लाक स्तर पर स्कूलों को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाय। उसमें समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करायें। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की कोई योजना से संबन्धित समाचार बच्चों को पढ़कर सुनाया जाय। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी कक्षा 8 के बच्चे से अखबार पढ़वायें व एक भाषण प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं से कराया जाये जो छात्र-छात्राओं से किस विषय पर भाषण देना है उसको एक दिन पूर्व प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

 जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 लाख 34 हजार बच्चे पंजीकृत किये गये हैं। प्रतिदिन विद्यालय में सभी बच्चे उपस्थित हों। 99 प्रतिशत से कम उपस्थिति नहीं रहनी चाहिए। कार्यक्रम की देखरेख व मानीटरिंग कर रही पिरामल फ ाउंडेशन संस्था के रोहित, नफ ीस व अनुप्रिया ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि नीति आयोग को डीटीआर. सम्मिलित किया गया है जो एक्शन प्लान तैयार हुआ है उसे विद्यालय खुलने के बाद लागू किया जायेगा।उसमें रोडमैप एनरोलमेंट कैम्प का आयोजन होगा। नीति आयोग ने पूरे देश में 115 जिले चिन्हित किये हैं जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बेसिक, कुपोषण आदि पर कार्य किया जाना है। इसमें जनपद चित्रकूट का 75 वां स्थान है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. महेन्द्र कुमार आईएएस  प्रवीण कुमार, उप जिलाधिकारी इन्दु प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी मऊ, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, प्रचार्य डायट रामपाल सिंह, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के  अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 14 जून को कर्वी, पहाड़ी, 18 जून का मऊ, रामनगर व 19 जून को मानिकपुर में कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें