फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः क्रिसमस पर सुनाया प्रभु यीशु का संदेश

विज्ञापन
बेथल चर्च में प्रभू यीशु की प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। क्रिसमस पर्व पर ईसाई समुदाय के लोगों ने शहर के बेथल चर्च व मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया। चर्च के पास्टर ने प्रभु यीशु के संदेश को सुनाया। इसके बाद प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में खासा हर्ष देखा गया। शहर के मिशन रोड स्थित बेथल चर्च में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग परिवार सहित पहुंचे। वहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पास्टर रूबीन मसीह ने संदेश पढ़कर सुनाया कि प्रभु यीशु आएंगे, सभी को प्रेम का संदेश देंगे।
प्रार्थना सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए। नाटक का मंचन किया गया। मानिक पुर क्षेत्र के रानीपुर गिदुरहा स्थित गांव के चर्च में भी ईसाई समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम किया। पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप, मऊ व बरगढ़ क्षेत्र के चर्च में संता क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें