फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अभी और चढ़ेगा पारा, बारिश की संभावना नहीं

Wed, 20 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी-36-तेज धूप में सुबह 11 बजे शरीर को कपड़े से ढककर जाती लड़किया। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, तापमान में आई मामूली गिरावट से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि दो दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.08 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के 46.04 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की तुलना में लगभग दो डिग्री की गिरावट है। हालांकि, तापमान में यह कमी धूप की तीव्रता को कम करने में नाकाम रही।



स्वास्थ्य सेवाओं पर गर्मी का असर, बढ़े मरीज



जिला अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में हीटवेव और डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए विशेष रूप से दो बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन




भीषण गर्मी से सूख रही मूंग फसल



गर्मी का प्रकोप का असर खेती पर भी साफ दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार, मूंग की फसलें तेज धूप के कारण तेजी से सूख रही हैं। किसान हरदयाल और रामसिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तेज धूप से फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे किसी तरह शाम को सिंचाई कर फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं।



आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल, बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन




अंकुर त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें