चित्रकूट। बरमपुर गांव में सावित्री बाई फुले मेधा समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद कृष्णा पटेल ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
इसमें पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, लक्ष्मी प्रसाद, सुशांत सिंह, अनिरुद्ध पटेल, राम बहोरी, दिलीप कुमार, नीलू पटेल, अंकित कुमार व अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)