फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी थमी...अब तबाही, कीचड़ और बेबसी की बाढ़

Sun, 27 Sep 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का उफान अब थमने लगा है। रविवार को नदी का जलस्तर करीब दो मीटर घटकर 124.750 मीटर पर पहुंच गया, लेकिन पानी अपने पीछे कीचड़, तबाही और बेबसी के ढेरों निशान छोड़ गया है।
विज्ञापन

यूं तो रामघाट क्षेत्र की 200 से अधिक दुकानों में घुसा दो से तीन फीट पानी उतरने के बाद दुकानदार मलबा और कीचड़ साफ करने में जुटे हैं, लेकिन दुकानदारों की बेबसी किसी से छिपी नहीं है, क्योंकि दुकानों में कोई सामान नहीं बचा, बाढ़ उनका सब कुछ बहा ले गई। अब तो उनके खाने के भी लाले पड़ गए हैं।
मंदाकिनी करीब 20 घंटे से अधिक समय तक खतरे के निशान 126.500 मीटर के आसपास बहती रही। तेज उफान के कारण रामघाट की सभी दुकानें और आरती स्थल जलमग्न हो गए थे। दुकानों में रखा पूजा सामग्री, प्रसाद, कपड़े और अन्य सामान पानी में भीग कर खराब हो गया। पानी उतरने के बाद दुकानों और घाटों के रास्तों पर सिल्ट व कीचड़ जमा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, नदी का वेग कम होने के बाद पानी तो उतर गया, लेकिन बाढ़ के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। तेज बहाव में घाट पर लगे पत्थर तक उखड़ गए हैं और आरती स्थल अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। दुकानदारों का कहना है कि पितृपक्ष मेले के चलते उन्होंने नया सामान भर रखा था, जो खराब हो गया है, पहले भी काफी सामान बह गया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
रविवार को नगर पालिका की टीम घाटों और दुकानों के बाहर जमा कीचड़ हटाने में लगी रही, लेकिन सफाई का काम धीमी गति से हो रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है।

बाढ़ ने दोबारा बढ़ाई मुसीबत
चित्रकूट। नदी में दोबारा आई बाढ़ ने रामघाट के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। पितृपक्ष को देखते हुए दुकानदारों ने दो दिन पहले ही दुकानों में पूजन सामग्री और अन्य सामान रखना शुरू किया था। तभी मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालांकि बाढ़ की आशंका को देखते हुए कई दुकानदारों ने समय रहते सामान बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। लेकिन कई दुकानों में रखा सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। (संवाद)

रामघाट पर सन्नाटा, पितृ तर्पण करने वाले परेशान
खोही। मंदाकिनी में आई बाढ़ के बाद रामघाट पर सन्नाटा पसरा है। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान रामघाट में दूर-दूर से श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल इस समय घाटों पर काफी भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार बाढ़ के कारण घाटों पर सन्नाटा है।
उन्होंने बताया कि घाटों और रास्तों पर कीचड़ और सिल्ट जमा होने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिंडदान के लिए पहुंच रहे लोग कीचड़ के कारण घाट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। महंत ने प्रशासन से जल्द घाटों की सफाई कराने की मांग की है ताकि पितृपक्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

बोले दुकानदार-रोजी रोटी के लिए दोबारा प्रयास
पिछली बाढ़ में दुकान का काफी सामान खराब हो गया था। अब पानी उतर गया है। दुकान की सफाई कर रहे हैं। रोजी रोटी के लिए दोबारा प्रयास कर रहे हैं।
-जगदीश, पूजन सामग्री दुकानदार
-
दुकान में दो से तीन फीट तक पानी भर गया था। समय रहते सामान निकाल लिया था। अब पानी कम होने के बाद दुकान से कीचड़ और मलबा निकाल रहे हैं। -अमित, दुकानदार।

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

27 सीकेटीपी-10- पानी उतरने के बाद रामघाट में पसरा सन्नाठा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें