शिकार के लिए गए युवक का शव दूसरे गांव के एक मजरे के पास पड़ा मिला। पत्नी
ने साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है,
जांच की जा रही है।
मामला लौरी (रैपुरा) का है। यहां की वंदना ने
थाने में तहरीर दी है कि उसके पति चंदन (35) पुत्र चंद्रिका को गांव के चार
लोग शिकार के नाम पर साथ ले गए थे। उसकी लाश ऊंचाडीह के पास एक पुरवा में
पड़ी मिली। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने उसके पति को मार डाला।
उधर,
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा
रही है। उधर, पहाड़ी थाने में दातून काटने के विवाद में कुल्हाड़ी से घायल
युवक की बीती रात मौत हो गई। एसओ शैल कुमार ने बताया कि गोरेलाल (35) पुत्र
नत्थू यादव ने 12 जनवरी को गांव के बबली उर्फ रामआसरे पुत्र गयादीन के
खिलाफ तहरीर दी थी कि दातून तोड़ने से गुस्साए बबली ने उसी की कुल्हाड़ी से
उसे मारा था।
बताया कि चार फरवरी को फिर गोरेलाल ने एक्सरे आदि
रिपोर्ट दिखाई थी और मामला उचित धाराओं में दर्ज कर लिया गया था। बीती रात
उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।