फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हादसे के शिकार युवक का गांव में किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11- शिवम- फाइल फोटो
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हो गई थी मौत, माता-पिता का था इकलौता पुत्र
फालोअप
चित्रकूट। बुंंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मृत बाइक सवार शिवम द्विवेदी के शव का परिजनों ने पैतृक गांव फतेहपुर के कोरसम ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इधर, भरतकूप थाने में ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवम एक कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था, जो जौरही बांदा के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव दोस्त दिलीप के साथ बांदा में रहकर नौकरी करता था।
भरतकूप कस्बे के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात पीछे से बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें फतेहपुर के थाना कल्याणपुर के कोरसम निवासी बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शिवम द्विवेदी (22) पुत्र राजकुमार द्विवेदी की मौत हो गई थी। उसका साथी जौरही जिला बांदा निवासी दिलीप मिश्रा (32) घायल हो गया था। शुक्रवार को दिलीप की हालत में काफी सुधार रहा।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने मृतक शिवम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां सुनीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।ब
विज्ञापन


इनसेट...
हार्ट अटैक से वृद्धा की मौत
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली के शंकर बाजार निवासी छोटी देवी (65) पत्नी सुंदरलाल कोटार्य शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में दर्द उठा तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि पहले भी मां को दो बार सीने में दर्द उठा था। शुक्रवार को तीसरी बार सीने में दर्द उठा और उनकी मौत हुई है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव अपने घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें