फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहा होगा चौड़ा, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो-3-शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास चौडीकरण के लिए स्थान चिंहिंत कराते नगर पालिका परिषद के अधिकार? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद ने शहर के सुंदरीकरण के लिए पहल की है। गुरुवार को परिषद के ईओ व जेई की मौजूदगी में ट्रैफिक चौराहे के चौड़ीकरण के लिए नापजोख हुई और अतिक्रमण करने वालों को स्थान खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। शाम को डुग्गी पिटवाई गई कि अतिक्रमणकारी खुद इसे हटा लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

27 अप्रैल को नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में शहर के कई नाले, सड़क व पार्क के सुंदरीकरण के साथ ही चौराहों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हुआ। इसी क्रम में गुरुवार को ईओ रामअचल कुरील और जेई अमित सिंह के साथ चिह्नीकरण का काम हुआ। सड़क के दोनों ओर चूना डाला गया। कई दुकानों के अंदर दस फीट तक चूना डाला गया। इसके हिसाब से कई दुकानों के आधे हिस्से टूट सकते हैं। कुछ इसी तरह लोक निर्माण विभाग की बाउंड्रीवाल भी इसमें आडे़ आ रही है। इसके लिए पालिका व लोक निर्माणविभाग की संयुक्त बैठक कराकर प्रस्ताव के अनुसार काम करने की बात तय की गई है।
ईओ ने बताया कि डुग्गी पिटवाकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। चौराहे के चौड़ीकरण के बाद सुंदरीकरण का काम होगा। अभी प्रथम दृष्टया नाले से नाले तक ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें