फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीआईजी ने किया मुआयना

Sun, 01 Nov 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा मंडल के कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने चित्रकूट इंटर कालेज में मतगणना का मुआयना किया।
विज्ञापन


 उन्होंने मतगणना कर्मियों को निष्पक्ष रूप से मतगणना करने के निर्दश दिए। कहा कि समय लग जाए पर रिजल्ट निष्पक्ष रहे। इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी नीलम अहलावत और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

चांदी रही ठेले वालों की-हर जगह पर चाय पकौड़ा, बहुरी और पान-गुटखा बेचने वालों की भीड़ रही।

कई जगहों पर तो पूरी और सब्जी भी बनाकर बेची जा रही थी और इनकी जबर्दस्त बिक्री भी हो रही थी। वहीं, मतगणनाकर्मियों की धीमी रफ्तार से मालावाले भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जगह जगह बिक्री के लिए माले लगाए बैठे दुकानदारों ने बताया कि भइया पिछली बार तो इस समय तक काफी मालाएं बिक गई थीं। इस बार पता नहीं कैसे काम हो रहा है।


अपर एसपी ने कोतवाल को समझाई ड्यूटी-आरक्षियों की ड्यूटी को लेकर सुबह चित्रकूट इंटर कालेज में ऊहापोह की स्थिति रही।

अपर एसपी आरडी चौरसिया पहुंचे और उन्होंने कोतवाल रनवीर सिंह को समझाया और ड्यूटी चार्ट के हिसाब से प्रत्येक टेबिल पर आरक्षी को तुरंत भेजे के निर्देश दिए। देर से मतगणना शुरू होने पर लोगों में रोष रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें