चित्रकूट। मानिकपुर के रुकमा बुजुर्ग स्थित नयापुरवा प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बीच विवाद गहरा गया है।
एक अक्तूबर को इंचार्ज नरेंद्र सिंह और सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह अचानक छुट्टी पर चले गए। इससे स्कूल में ताला लग गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर बीईओ मिथलेश कुमार ने ताला तुड़वाकर बच्चों को अंदर कराया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
शनिवार को वे बीएसए रंजना शुक्ला को जवाब नहीं दे पाए थे। अब सोमवार को जवाब सौंपा जाएगा, जिसके बाद कार्रवाई तय होगी। विभाग ने स्कूल चलाने के लिए लखनपुर के एक शिक्षक को नयापुरवा में तैनात किया है। नरेंद्र सिंह ने विनय सिंह और बीईओ मिथलेश कुमार पर मिलीभगत कर परेशान करने का आरोप लगाया है। वे इसके सबूत बीएसए को सौंपेंगे।