चित्रकूट। दुल्हन को विदा कराकर नोनार गांव लौटे दूल्हे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घर के अन्य सदस्यों को भी पीटा। दहेज का सामान भी तोड़ दिया। पीड़ित दूल्हा- दुल्हन ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। घटना से दुल्हन मायूस है।
नोनारी गांव निवासी दूल्हे ने बताया कि उसके पिता बेलिया की गांव के मन्नीलाल से रंजिश चलती है। सोमवार को वह अपनी दुल्हन को विदा कर घर लाया था। तभी मन्नीलाल व उसके साथियों ने हमलाकर दिया। उसे मारापीटा। घर के अन्य सदस्यों को भी पीट दिया। इधर एसपी से शिकायत के बाद थाना पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने लाई है। दुल्हन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व टूटे सामान का मुआवजा दिलाने की मांग की है । थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।