भगनपुर निवासी कल्लू (35) पुत्र रामप्रसाद अपने नाना सुरिजपाल (70) निवासी
बेराउर, राजापुर के साथ कर्वी आ रहे थे। कल्लू बेड़ी पुलिया के पास एक
फिलिंग स्टेशन पर नौकरी करता है।
चितरा गोकुलपुर गांव के पास उनकी बाइक में
ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों
के हाथ व पैर टूटे है और सिर पर गंभीर चोटें हैं। दोनों को इलाज के लिए
जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है।