फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सरकार का अड़ियल रवैया निंदनीय

विज्ञापन
बारामाफी गांव में चौपाल के बाद किसान यात्रा निकालते सपाई। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। समाजवादी पार्टी के गांव-गांव पदयात्रा व चौपाल कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने रविवार को सदर विधान सभा के बारामाफी गांव में किसानों के साथ कृषि कानूनों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। इससे किसान आंदोलन करने को विवश हैं। उन्हें आतंकी एवं नक्सली कहा जा रहा है। यह सरकार के अड़ियलपन को दर्शाता है। सरकार जब तक इन कानूनों को खत्म नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। गुंडे माफियाओं की बाढ़ आ गई है। विकास के मामले में प्रदेश दशकों पिछड़ चुका है। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने को हैं, परंतु विकास के नाम पर जनपद और प्रदेश में एक भी पत्थर नहीं लगा है। चौपाल में मो. गुलाब खान, राजकिशोर विश्वकर्मा, फराज खान, पवन पटेल, सीताराम कश्यप, कुशल यादव, सरनाम यादव, चंदन कोटार्य, रामचंद्र वर्मा व मुन्नालाल सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें