फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार लोकतंत्र सेनानी का नहीं करती सम्मान

Tue, 18 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस को शाल पहनाकर सम्मानित करते परिवार कल्याण मातृ शिशु कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद का मंडलीय सम्मेलन धर्मनगरी के रामघाट के अन्नपूर्णा होटल मेें आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण मातृ शिशु कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा रहे। सम्मान पाने वाले सेनानियों ने एक स्वर मेें कहा कि उनकी तपस्या की पहचान सपा मुखिया मुलायम सिंह ने ही की है। केंद्र सरकार तो उनकी उपेक्षा करती है।
विज्ञापन



     सीतापुर के एक लॉज में आयोजित सम्मेलन में सूब के मंत्री ने कहा कि  आपात काल में देश के जिन लोगों ने संग्राम किया और जेल गये उन्हीं की देन है कि आज लोकतंत्र है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ऐसे लोकतंत्र सेनानियों को कोई सम्मान नहीं दे रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच सौ रूपए से बढ़ाकर पन्द्रह हजार रूपए प्रतिमाह कर दी है। दोबारा सरकार सपा की बनी तो यह राशि बढ़ाकर 40 हजार कर दी जाएगी।


कार्यक्रम में प्रख्यात समाजवादी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने मंत्री को विभिन्न जानकारी दी गई। इस मौके पर सात सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को दिया। जिसमें कहा गया कि नियमावली न होने से सुविधाएं नहीं मिल पा रही। सेनानियों की मृत्यु होने के बाद उनकी पत्नी को सुविधाएं दी जाए। नये स्मार्ट कार्ड बनवा जाए।रोडवेज की बसों मेें सीट में आरक्षण मिले। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चतुर्भुज त्रिपाठी, राममिलन मिश्र, अब्दुल अंसारी, शिवमोहन गुप्ता, अतरवीर सिंह, प्रेम नारायण, आनन्दी प्रसाद, रामकृष्ण, ओमकार, सुधीर निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें