महाकुंभ पर आधारित चित्रों का अवलोकन करते कुलपति।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में चल रही चित्रकला प्रदर्शनी का कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने अवलोकन किया। उन्होंने कलाकारों की सराहना की और उन्हें शाल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय में चित्रकूट व प्रयागराज महाकुंभ एक आध्यात्मिक यात्रा विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रो. प्रसन्न पाटकर ने कलाकृतियों अवलोकन किया। उन्होंने कलाकारों की सराहना की। बताया कि कार्यशाला में बनाई गई कलाकृतियों की प्रयागराज महाकुंभ में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कार्यशाला में देशभर से आए अतिथि कलाकार व संकाय प्रमुख डॉ. गुलाबधर, प्रो. महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. अमित अग्निहोत्री, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. हरिकांत मिश्रा, डॉ. संध्या पांडेय, डॉ. नीतू शुक्ला आदि सदस्य मौजूद रहे।