चित्रकूट। जिले के गुंता बांध में पानी ऊफनाने के बाद रविवार की शाम को सात बजे सभी फाटक खोल दिए गए हैं। इससे आसपास के दस गांव में पानी भर रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष भारती ने बताया कि ग्रामीणों को पहले सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा ऐंचवारा के चर मंदिर के पास पुलिया में रविवार की देर शाम को एक बाइक में दो सवार समेत बह गई। आसपास के लोगों ने दोनों बाइक सवार को किसी तरह बचा लिया। बाइक की तलाश जारी है। संवाद