फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 22 से शुरू होगा जनगणना के प्रथम चरण का कार्य

Sat, 21 Mar 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। जनगणना का प्रथम चरण 22 मार्च से 20 जून तक चलेगा। इसमें मकान सूचीकरण गणना व जनगणना का कार्य किया जाएगा। यह बात एसडीएम ने शनिवार को लेखपालों व राजस्व कर्मियों को बैठक के दौरान कही। बताया कि तहसील अंतर्गत प्रत्येक प्रगणकों के द्वारा राजस्व ग्रामों में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण जनगणना का कार्य किया जाएगा। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने बताया कि तहसील के अंतर्गत 388 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का गठन किया जाएगा। इन एचएलबी कार्यों का दायित्व 421 प्रगणक व 70 सुपरवाइजर के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 7 से 22 मई के मध्य आम नागरिक जनगणना से संबंधित सूचनाएं भर सकते हैं। यह जनगणना आजादी के बाद की आठवीं और क्रमिक रूप में सोलहवीं जनगणना होगी। बताया कि इस बार जनगणना का आकार डिजिटल तरीके से किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें