फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महंत व पुजारी पक्ष में विवाद, पहुंची पुलिस

Sat, 21 Mar 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने महंत पर आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन दिया था। शनिवार को आश्रम के महंत व पुजारी पक्ष में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

असावर माता मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि आश्रम के महंत ने मंदिर में ताला लगा दिया है। महंत श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोक रहा है। एक महिला ने महंत पर गाली-गलौज करने, मारने की धमकी देने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि महंत असावर माता मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। नवरात्र के दौरान कई गांवों के श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर बंद होने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है।
शनिवार को महंत और पुजारी पक्ष के बीच विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया और बताया कि विवाद हुआ है, लेकिन हमले की कोई बात नहीं है। पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें