चित्रकूट। मुख्यालय के किराना व्यापारी की दुकान में बुधवार देर रात लगी आग दूसरे दिन भी सुलगती रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को दोबारा आग को बुझाया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल व राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
गौरतलब है कि सदर रोड स्थित शंकर एजेंसी की दुकान में बुधवार की रात अचानक आग लग गई थी। इसमें किराना व्यापारी वंशगोपाल गुप्ता की पत्नी गीता देवी की दम घुटने से मौत हो थी। आग से लगभग सवा करोड़ रुपये की संपत्ति जल गई थी।
आग इतनी भयावह थी, कि चार घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीमें मशक्कत करती रहीं, लेकिन 24 घंटे बाद भी दुकान के कुछ हिस्से में आग सुलगती रही। इस पर फायर ब्रिगेड को दोबारा बुलाया गया और दमकल के जवानों ने आग को काबू में किया।
डीएम शेषमणि पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को सदर एसडीएम रामप्रकाश ने तहसीलदार व लेखपाल से अग्निकांड में हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित परिजनों को ढंाढस बंधाने के लिए घटना के दूसरे दिन कई राजनैतिक दल के नेता व समाजसेवी उनके घर पहुंचे।