फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के अभिलेख छीनकर फरार हो गए पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। सरकारी बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान मौके पर पहुंचे लेखपाल की रिपोर्ट पिता पुत्र लेकर फरार हो गए। साथ ही लेखपाल को धमकी भी दी है।
विज्ञापन

मानिकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि भौंरी गांव के निवासी कैलाश प्रसाद के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पक्षकारों के मध्य बंटवारे की सरकारी प्रक्रिया के तहत रंगा भेदी नक्शा के आधार पर पैमाइश कराने के बाद कब्जा दिलाया गया था। मौके पर दोनों पक्षों के सहमत होने के बावजूद लेखपाल राजेंद्र सिंह से एक पक्ष के शिवदर्शन ने अभिलेखों की फोटोकॉपी कराने के नाम पर फाइल ले लिया। साथ ही शिवदर्शन और उसका पुत्र अभिलेखों की मूल प्रति लेकर बाइक से चले गए। इस दौरान उन्होंने मनचाहे तरीके से भूमि की पैमाइश न करने पर लेखपाल को खामियाजा भुगतने की धमकी भी दी है। उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस मामले में सरकारी कागजात को जबरन छीनकर ले जाने, न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने के तहत रैपुरा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें