फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नुकीले हथियार से की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। किसान की हत्या में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गोली मारकर नहीं, बल्कि नुकीले हथियार से कनपटी और चेहरे पर वारकर हत्या की गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। बेटे ने परिवार के कुछ सदस्यों और एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पर जमीन के विवाद को लेकर हत्या करने की बात पुलिस के सामने कही है। पुलिस ने कुछ परिजनों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है।
मध्य प्रदेश के चित्रकूट के सभापुर थाना क्षेत्र के मचखड़ा निवासी किसान अरुण त्रिपाठी की गुरुवार को बाइक से खेत जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर एसपी ग्रामीण विक्रम सिंह, एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौड़, एफएसएल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौके से खून, चप्पल व जूते के निशान समेत कई सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं। अपर एसपी ने बताया कि कल तक किसान की गोली मारने से हत्या की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि गोली नहीं मारी गई, बल्कि नुकीले हथियार व पत्थर से कनपटी व चेहरे पर कई वार किये गये। शरीर में कहीं गोली नहीं मिली है।
विज्ञापन

बेटे की तहरीर पर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप लगाया कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से पिता का भूमि को लेकर विवाद था।
आरोप लगाया कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि उसके रिश्तेदार भोपाल में पुलिस में हैं। अपर एसपी ने बताया कि सभी नामजदों से पूछताछ होगी। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें