फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरैहा विद्यालय की साफ-सफाई बनी उदाहरण

Tue, 26 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खंड मानिकपुर के 61 ग्राम पंचायतों में लगाए गए 24 नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय खरैहा के प्रधानाध्यापक दया शंकर सिंह को पठन पाठन व स्कूल की साफ-सफाई बेहतर रखने पर 1100 रुपये व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि खरैहा प्रधानाध्यापक के कार्यों की 15 मिनट की सीडी बनाकर उपलब्ध कराएं। जिसे मॉडल के रूप में प्रयोग किया जाएगा। समीक्षा के दौरान ज्यादातर नोडल अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों के शौचालय खराब हैं, अधिकतर विद्यालयों में पानी का भराव है व छत टपक रही है।

शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं है, पेयजल की व्यवस्था अधिकतर विद्यालयों में नहीं है। मनरेगा के कार्य नहीं चल रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में छोटे व फलदार पौधे न मिलने के कारण पौधरोपण नहीं हुआ है। आशा व एएनएम की उपस्थिति अधिकतर ग्रामों में शून्य पाई गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारियों को खाद-बीज के गोदाम आदि का भी निरीक्षण करने को कहा है। बैठक में सीडीओ ए दिनेश कुमार, एसडीएम मानिकपुर रामसकल मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

गांव में बंटवाए ओआरएस के पैकेट
चित्रकूट। डायरिया को रोकने के लिए डीएम मोनिका रानी ने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस का घोल व जिंक की गोली का पैकेट एएनएम व आशाओं से नि:शुल्क प्राप्त कर उपलब्ध कराएं। इस समय डायरिया का प्रकोप क्षेत्र मे ज्यादा है । 10 अगस्त से हौसला पोषण मिशन की शुरूआत हो रही है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र में पका पकाया भोजन व दूध दिया जाएगा। कुपोषित बच्चों को मौसमी फल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें