फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़, भाग निकला बबुली कोल गैंग

Mon, 28 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
डकैतों की तलाश करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को तड़के घाटाकोलान में तीन लोगों की पिटाई की जानकारी होते ही पुलिस टीमें डकैतों की तलाश में आगे बढ़ी तो डाकू बबुली कोल गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायरिंग से पुलिस टीमों ने एसपी केके चौधरी के साथ माडौ बांध के आसपास पोजीशन ली।
विज्ञापन


दोनों तरफ से बहिलपुरवा और मारकुंडी पुलिस टीमों ने डाकुओं पर जवाबी कार्यवाही की। दोनों ओर से रुक-रुककर करीब एक घंटे तक गोलियां चलीं। आखिर में डाकू भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में खाद्य सामग्री और दस खोखे बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि डाकु बबुली कोल गैंग के खिलाफ बहिलपुरवा थाने में मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें