फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिता-पुत्र में हुए विवाद का बीच बचाव करने गए बड़े भाई को मारी लाठी, मौत

Tue, 02 Jun 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 13 राम नारायण फाइल फोटो
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में रविवार रात को पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी बढ़ने पर एक-दूसरे पर लाठियां भांजीं। मारपीट में चार लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगा है। वो विवाद को शांत कराने गया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी चाचा, चाची, चचेरे भाई-बहन पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




दुबारी गांव निवासी गोरेलाल ने बताया कि उसके चचेरा भाई इंद्र कुमार ने घर के बाहर रखा गेहूं अंदर रखवाने के लिए शाम को बुलाया था। वह पहुंचा तो चचेरी बहन तुलसा देवी घर के अंदर घुसने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगी। इस कारण वह लौट आया। कुछ देर बाद इंद्र कुमार व उसके पिता शिव नारायण में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो पिता ने बेटे को पीट दिया। तभी जानकारी पर उसके पिता राम नारायण पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे।



इसी बात से नाराज होकर शिव नारायण, उनका बेटा आनंद व धर्म सिंह, बेटी तुलसा व गोमती और पत्नी लक्ष्मीनिया देवी उसके पिता को लाठी-डंडा से पीटा। सिर में लाठी लगने से पिता वहीं पर गिर गए। जानकारी पर मां राजमनी के साथ पहुंचा तो उन लोगों को भी पीटा। घायल होने पर सभी भाग गए। सूचना 108 एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में उसके पिता राम नारायण की मौत हो गई। वहीं लक्ष्मीनिया, राजमनी व इंद्र कुमार का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह जिला अस्पताल व गांव पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी ली और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गोरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने शिव नारायण, उसकी पत्नी लक्ष्मीनिया, बेटी तुलसा, गोमती, बेटा धर्म सिंह व आनंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से शिव नारायण व आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।



बंटवारे के विवाद में बड़ी घटना, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप



चित्रकूट। एक पारिवारिक बंटवारे के विवाद में पुलिस समय रहते अगर कार्रवाई कर लेती तो शायद यह घटना होने से बच जाती है। अब ग्रामीणों ने पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। यह विवाद एक साल पहले हुई शादी के बाद से चल रहा था।



गोरेलाल ने बताया कि उसके पिता राम नारायण ने अपने भतीजे इंद्र कुमार की शादी एक साल पहले कराई थी। शादी के बाद इंद्र कुमार और उसकी पत्नी घर में बंटवारे की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। एक माह पहले यह विवाद पुलिस तक भी पहुंचा था। पुलिस ने तब पिता और पुत्र को समझाकर वापस भेज दिया था। ग्रामीण अब पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। बंटवारे के विवाद के कारण इंद्र कुमार के परिजनों से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें